प्रेगनेंसी में बच्चे का वजन कम हो तो क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 25th Oct 2022 : 12:46

​प्रेग्‍नेंसी में भ्रूण का वजन बढ़ाने के टिप्‍स

अगर अल्‍ट्रासाउंड की रिपोर्ट में आपके बच्‍चे का वजन कम आया है तो उसके स्‍वस्‍थ विकास एवं वजन के लिए आप निम्‍न तरीके अपना सकती हैं :

डायट : अपने आहार में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, मीट और पोल्‍ट्री को शामिल करें।
सूखे मेवे : संतुलित आहार में सूखे मेवे भी आते हैं। आप बादाम, खुबानी, अंजीर, अखरोट और अन्‍य कई सूखे मेवे खा सकती हैं। हालांकि, आपको इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना है।
प्रीनैटल विटामिन : शिशु के सही विकास के लिए प्रीनैटल विटामिन दिए जाएंगे । ये विटामिन बच्‍चे का वजन बढ़ाने में भी मदद करेंगे।
पानी पिएं : प्रेग्‍नेंसी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पिएं। गर्भावस्‍था में पानी की कमी के कारण कुछ गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं आ सकती हैं। आप फल-सब्जियों का रस, दूध, छाछ या पानी पी सकती हैं।
डॉक्‍टर की मदद : अगर शिशु का वजन कम है तो डॉक्‍टर आपको कुछ और सप्‍लीमेंट लेने या डायट में बदलाव करने के लिए कहेंगे।

गर्भस्‍थ शिशु का वजन बढ़ाने के लिए क्‍या खाएं
य‍दि आपके पेट में पल रहे बच्‍चे का वजन सामान्‍य वजन से कम है तो अपने आहार में शकरकंद, दालें, बींस, संतरे का जूस, दही, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडा, दूध, चिकन और सोयाबीन को शामिल करें। ये सभी खाद्य पदार्थ शिशु का वजन बढ़ाने में मदद करने वाले पोषक तत्‍वों से युक्‍त होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info